रक्षाबंधन का त्योहार हर साल पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। साल में कुल 12 पूर्णिमा आते हैं, जिसमें श्रावण पूर्णिमा यानी कि रक्षाबंधन के दिन आने वाली पूर्णिमा का सबसे अधिक महत्व होता है। पूर्णिमा तिथि को हिंदू परंपरा में काफी महत्वपूर्ण माना गया है। आप इस दिन धन समृद्धि के लिए कुछ प्रचलित उपाय अपना सकते हैं। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार यानी कि श्रावण पूर्णिमा गुरुवार को है। ऐसे में भगवान विष्णु की पूजा करना काफी शुभ हो सकता है। इस खास दिन पर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से जीवन में चल रही परेशानियों से राहत पा सकते हैं। इस दिन चने की दाल, पीला चंदन, केला, पीले वस्त्र दान करना फलदायी होगा। यह उपाय पितृ दोष और ग्रहों के अशुभ प्रभाव को भी कम करने में कारगर माना गया है।