बीजेपी के कद्दावर नेता अरुण जेटली उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य थे। सुप्रीम कोर्ट के बड़े वकीलों में शुमार जेटली को भारतीय जनता पार्टी ने बीते वर्ष मार्च में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया था। भाजपा के पास उत्तर प्रदेश से दस राज्यसभा सदस्य बनाने की क्षमता थी।
उत्तर प्रदेश से राज्य सभा के सदस्य रहे अरुण जेटली ने सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली को अपना नोडल जिला चुना था। बड़ी सोच के नेता जेटली मानते थे कि कांग्रेस के गढ़ रायबरेली को विकास की अभी भी बहुत जरूरत थी।