जम्मू,एजेंसी-3 फरवरी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह यहां सोमवार से शुरू होने वाले 101वें सालाना भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे। पांच दिवसीय कांग्रेस जम्मू विश्वविद्यालय में होगा। इसमें मुख्य रूप से ‘समावेशी विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में इन्नोवेशन’ विषय पर चर्चा होगी। विज्ञान कांग्रेस में देश के विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के विद्वान और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में 12 हजार से 15 हजार प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे और अपने शोध निष्कर्ष प्रस्तुत करेंगे। प्रतिनिधियों में नोबेल पुरस्कार विजेता, वरिष्ठ वैज्ञानिक, शिक्षक, युवा शोधार्थी और छात्र शामिल होंगे। सम्मेलन में देश की विकास प्रक्रिया में विज्ञान के निवेश पर मुख्य रूप से विचार किया जाएगा।
Check Also
नेताजी के जन्मदिन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आठ किलोमीटर लंबी पदयात्रा कर रही
नेताजी के जन्मदिन पर पषश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आठ किलोमीटर लंबी पदयात्रा कर …