नई दिल्ली,एजेंसी-22 फरवरी । कुछ समय पहले तक गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफदारी करने वाले एनसीपी नेता शरद पवार ने शनिवार को मोदी पर हमला करते हुए आह्वान किया कि कत्लेआम करने वालों को सत्ता में आने से रोकना होगा। गौरतलब है कि जैसे जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है मोदी पर हमले बढ़ते जा रहे हैं।
इसका मुख्य कारण यह है कि अधिकांश सर्वे में मोदी को पूरे देश में बढ़त व सबसे लोकप्रिय बताया जा रहा है। साथ ही रैलियों में जुटती भीड़ देख कर भी अन्य दलों के लोग चिंतित हैं। एक दिन पहले ही बसपा की मायावती ने कहा था कि मोदी को सत्ता में आने से हर कीमत पर रोकना होगा। लगता है कि मोदी के लिए अभी दिल्ली दूर है।
Check Also
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला ने पुलिस में दर्ज शिकायत वापस ली
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली मुंबई की महिला …