बिजनौर,एजेंसी-25 मार्च। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और नेता प्रतिपक्ष सदन स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी और मुलायम दोनों ही दागदार हैं। मोदी पर गुजरात के दंगे का आरोप है तो मुलायम मुजफ्फरनगर दंगे के जिम्मेदार हैं। इसके साथ ही मंगलवार से बसपा सुप्रीमो मायावती हरियाणा में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर रही हैं। इसकी शुरुआत आज वह हिसार और गुड़गांव में अपनी रैली से करने वाली हैं।
सोमवार को मौर्य धामपुर के रामलीला मैदान में बसपा की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। स्वामी ने मुजफ्फरनगर दंगे में काफी लोग मारे गए। भाजपा ने देश के लोगों को ही नहीं, बल्कि भगवान राम को भी धोखा दिया। जब भाजपा भगवान को धोखा दे सकती है तो फिर आम लोगों की हैसियत ही क्या है। कांग्रेस को उन्होंने खत्म हो रही पार्टी बताया। कहा कि महानदल कांग्रेस के पैसों से अस्तित्व में आया है।
Check Also
किसान आंदोलन : NCP नेता शरद पवार 1 बजे आजाद मैदान पहुंचेंगे, और किसानों को संबोधित करेंगे
कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली के अलावा आज मुंबई में भी आंदोलन हो रहा है. …