लखनऊ,खबर इंडिया नेटवर्क-28 मार्च। सपा ने लखनऊ से राज्य मंत्री अभिषेक मिश्र को अपना प्रत्याशी बनाया है। अभिषेक को अशोक बाजपेयी का टिकट काटने के बाद प्रत्याशी घोषित किया गया है।
पिछले एक साल से सपा प्रत्याशी के रुप में अशोक बाजपेयी तैयारी कर रहे थे। लेकिन अचानक चुनाव के ऐन मौके पर अभिषेक मिश्र को टिकट देना सपा की नई सियासी रणनीति बताई जा रही।
फिलहाल लखनऊ लोकसभा सीट से से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, कांग्रेस से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी, व बसपा से नकुल दुबे मैदान में हैं।
Check Also
यूपी के CM योगी जी के कार्यालय में आए संदिग्ध पार्सल के गायब होने से हड़कंप मचा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय में आए एक संदिग्ध पार्सल के गायब …