नई दिल्ली,एजेंसी-31 मार्च। भारतीय जनता पार्टी की चुनाव समिति के सूत्रों अनुसार अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ स्मृति ईरानी को चुनाव लड़ाने के लिए आम सहमति बन गई है, तो दूसरी और रायबरेली से उमा भारती को सोनिया गांधी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारे जाने की संभावना बढ़ गई है।
झांसी के साथ अब उमा भारती रायबरेली से भी चुनाव लड़ेंगी। इस संबंध में फैसला हो चुका है कि उमा दोनों ही सीटों से मैदान में उतरेंगी। जल्द ही इस फैसले का ऐलान होने वाला है। अगर उमा को रायबरेली से उम्मीदवार बनाया जाता है तो वह सोनिया गांधी को कड़ी टक्कर दे सकती है। उमा भारती को पार्टी ने झांसी से टिकट दिया है।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने अपनी इच्छा स्मृति ईरानी को बता दी है। बस उम्मीदवारी की घोषणा घोषणा होना बाकी है। अगर स्मृति को अमेठी से चुनाव लड़वाया जाता है तो मुकाबला काफी दिलचस्प हो जाएगा। भाजपा उपाध्यक्ष स्मृति फिलहाल गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं।