रायबरेली,एजेंसी-2 अप्रैल। रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी और यूपीए की मुखिया सोनिया गांधी ने बुधवार को यहां नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर राहुल गांधी के अलावा उनके साथ कई स्थानीय नेता भी थे।
इस दौरान सोनिया गांधी की गाड़ी उनके बेटे और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी चला रहे थे। रास्ते में सोनिया और राहुल का भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने सोनिया के काफिले पर फूलों की बरसात की। नामांकन दाखिल करने से पहले सोनिया गांधी ने यहां हवन भी किया।
उल्लेखनीय है कि रायबरेली परंपरागत रूप से गांधी परिवार का गढ़ रहा है। सोनिया गांधी यहां से बड़े अंतर से जीतती रही हैं। सोनिया ने चौथी बार यहां से पर्चा दाखिल किया है। यहां 30 अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा ने इस बार सोनिया के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के वकील अजय अग्रवाल को चुनाव मैदान में उतारा है।