नई दिल्ली,एजेंसी-16 मई। 16वीं लोकसभा चुनाव के परिणाम बेहद चौकाने वाले आए हैं। देश में मोदी की लहर सच साबित हो रही है जिसके सामने धुरंधरों की नैया डूबती हुई नजर आ रही है। नतीजों के रुझान से यह पता चल रहा है कि कांग्रेस 100 का आंकड़े पर भी नहीं पहुंच पाएगी। कांग्रेस की इस हार के लिए कार्यकर्ताओं में निराशा है। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका लाओ के नारे लगा रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं।
543 में से 534 सीटों पर मिले शुरुआती रुझान के मुताबिक भाजपा की अगुवाई वाला एनडीए 306 सीटों पर, कांग्रेस की अगुवाई वाला यूपीए 71 सीटों और अन्य 157 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं एनडीए को स्पष्ट रुझान को देखते हुए मुंबई स्टॉक का सेंसेक्स 25 हजार अंक के पार हो गया है।
देश का पहला परिणाम भाजपा के पक्ष में गया है। उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ा उलटफेर करते हुए मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह ने आरएलडी सुप्रीमो अजीत सिंह को परास्त कर दिया है। रुझान में गुजरात और दिल्ली में भाजपा सभी सीटों पर आगे चल रही है।
Check Also
हिंदू ग्रंथों में पौष पूर्णिमा के दिन दान, स्नान और सूर्य देव को अर्घ्य देने विशेष महत्व बताया गया है : धर्म
पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहते हैं. हिंदू धर्म में …