पटना,एजेंसी-16 मई। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चारा घोटाले के एक मामले के दोषी लालू प्रसाद की पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा उनकी पुत्री मीसा भारती चुनाव हार गई हैं। प्रारंभिक रुझान में मीसा जरूर आगे चल रही थीं।
सारण से राबड़ी देवी प्रारंभ से ही पीछे चल रही थीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूड़ी ने राबड़ी को हरा दिया। सारण सीट पर पिछले चुनाव में लालू प्रसाद ने रूड़ी को हराया था।
इधर, लालू की पुत्री और पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से राजद की उम्मीदवार मीसा भारती भी चुनाव हार गई हैं। भाजपा के रामकृपाल यादव ने मीसा को 40 हजार से ज्यादा मतों से पराजित कर यह सीट बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (युनाटेड) से छीन लिया है। मतगणना के प्रारंभिक दौर में मीसा आगे चल रही थीं।
रामकृपाल पहले राजद में थे, लेकिन पाटलिपुत्र से टिकट न मिलने से नाराज होकर उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।
Check Also
बैंक कर्मियों के संक्रमित होने पर बैंक कर्मचारी यूनियनों ने सरकार से रोस्टर प्रणाली लागू करने की मांग की….
कोरोना संक्रमण की चपेट में सरकारी कार्यालयों के साथ अब बैंक भी आ गए हैं। …