अहमदाबाद,एजेंसी-22 मई। आनंदीबेन पटेल गुरुवार को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। कल उन्हें भाजपा विधायक दल की बैठक में नरेंद्र मोदी का उत्तराधिकारी चुना गया।
गांधीनगर में नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में आनंदी बेन के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। आनंदीबेन गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। उनके शपथ ग्रहण में नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी और राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे।
इससे पहले आनंदीबेन गुजरात सरकार में राजस्व, सड़क एवं भवन निर्माण, शहरी विकास और शहरी आवास, आपदा प्रबंधन से जुड़े मंत्रालयों का कामकाज देख रही थीं। आनंदीबेन को मोदी का बेहद करीबी और प्रभावशाली मंत्री माना जाता रहा है। वह सख्त प्रशासक मानी जाती हैं। पूर्व में वह स्कूल की प्रिंसिपल रह चुकी हैं।
Check Also
राम मंदिर निर्माण के लिए गुजरात के मुस्लिम दंपति ने 1.51 लाख रुपये का दान दिया
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अलावा …