लखनऊ,एजेंसी-23 मई। उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री तथा सपा की राष्ट्रीय महासचिव अनुराधा चौधरी ने आज समाजवादी पार्टी से अपना नाता तोड़ लिया है। अनुराधा ने कैबिनेट मंत्री आजम खां पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के पास त्यागपत्र भेज दिया।
कभी अजित सिंह की बेहद करीबी रहीं अनुराधा चौधरी उत्तर प्रदेश सरकार में पीडब्लयूडी मंत्री भी रहीं थी। इसके बाद उनका राष्ट्रीय लोकदल से मोहभंग हो गया। लोकसभा चुनाव से पहले ही अनुराधा चौधरी ने जनवरी 2012 में सपा की सदस्यता ग्रहण की। कैराना से सांसद रहीं अनुराधा को सपा ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद का अध्यक्ष बनाया गया था।
सपा ने लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के कारण मंगलवार को अनुराधा चौधरी को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था। आज उन्होंने कैबिनेट मंत्री आजम खां पर गंभीर आरोप लगाते हुए सपा से अपना नाता तोड़ लिया। अनुराधा ने आरोप लगाया कि आजम खां अपने को पार्टी में सबसे ऊपर समझकर प्रदेश में समानांतर सरकार चला रहे हैं।
Check Also
देश की मीडिया कोरोना टीके की अफवाहों को रोकने का काम करें : CM योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के …