लखनऊ,एजेंसी-10 जून। उप्र मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। तापमान में गिरावट दर्ज किया जाएगा, लेकिन आद्र्रता का स्तर बढ़ने से उमस बरकरार रहेगी। लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
राजधानी लखनऊ के अलावा वाराणसी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद में 24 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर में 21 डिग्री सेल्सियस और कानपुर में 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उप्र मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को सबसे अधिक तापमान बांदा में सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Check Also
कानपुर में अब 22 जनवरी को लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीनेशन, जानिए-19 सेंटरों के नाम
कोरोना वैक्सीनेशन 22 जनवरी को जिले के 19 सेंटर के 32 बूथ पर होगा। इसमें …