लखनऊ,एजेंसी-9 जुलाई | उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में बुधवार को कचहरी में दिन दहाड़े ताबड़-तोड़ हुई गोलीबारी में हमलावर समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। कचहरी में विस्फोट की आवाज भी सुनी गई। पुलिस के मुताबिक पूर्व विधायक सोनू सिंह और उनके भाई मोनू सिंह पेशी पर फैजाबाद आए थे। उसी दौरान उनके ऊपर हथगोले फेंकेगए। इसकी वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हमले में सोनू के भाई मोनू सिंह भी जख्मी हुए हैं।
विस्फोट इतना तेज था कि कचहरी परिसर में भगदड़ मच गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सोनू और मोनू सिंह संत ज्ञानेश्वर हत्याकांड के आरोपी हैं। सोनू सिंह अपने मामले की पैरवी करने फैजाबाद कचहरी आए हुए थे। कचहरी से निकलते समय प्रवेश द्वार से पहले ही सामने से आ रहे युवक ने बम फेंकने की कोशिश की। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। जिसमें हमलावर समेत दो लोग मारे गए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) मुकुल गोयल ने कहा कि यह आतंकी हमला नहीं है। मौके पर पुलिस और पीएसी भेज दी गई है, स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक हमलावर मारा गया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है। पूरी जानकारी ली जा रही है और अन्य हमलावरों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Check Also
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को नागपुर के अस्पताल से मिली छुट्टी, पांच दिनों के लिए हुए थे होम क्वारंटाइन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत को शुक्रवार को नागपुर के अस्पताल से छुट्टी …