नई दिल्ली,एजेंसी-12 जुलाई। श्रीलंका के विदेश मंत्री जी.एल. पीरिस ने शुक्रवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से यहां मुलाकात की और मछुआरों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि दोनों पक्षों ने मछुआरों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की और एक दीर्घकालिक समाधान की आवश्यकता महसूस की।
अकबरुद्दीन ने कहा, “दोनों देशों ने महसूस किया कि समस्या के दीर्घकालिक समाधान की आवश्यकता है और इसे आजीविका के एक मुद्दे के रूप में देखा जाना चाहिए।”
सुषमा ने भारतीय मछुआरों को सौंपने के त्वरित दृष्टिकोण के लिए पीरिस को धन्यवाद दिया।
अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के सत्ता में आने के बाद से 249 भारतीय मछुआरे श्रीलंका द्वारा रिहा किए जा चुके हैं।
Check Also
दुखद : राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद 100 से 200 नेशनल गार्ड के सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए
अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडन के कोरोना वायरस लेकर सख्त फैसले लेने के बीच …