नई दिल्ली,एजेंसी-7 अगस्त। प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) के अगले संस्करण का आयोजन गांधीनगर में ‘महान प्रवासी’ महात्मा गांधी की भारत वापसी की 100वीं वर्षगांठ मनाने के तौर पर किया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को लोकसभा में दी गई।
प्रवासी भारतीय मामलों के राज्यमंत्री वी. के. सिंह ने कहा, “प्रवासी भारतीय दिवस 2015 का उपयुक्त तरीके से आयोजन करने का फैसला लिया गया है।”
प्रवासी भारतीय दिवस भारतीय मूल के लोगों और अनिवासी भारतीयों को अपने विचारों का आदान-प्रदान करने और साझा हितों के मुद्दे पर नेटवर्क तैयार करने का एक बड़ा मंच मुहैया कराता है। मंत्री ने कहा कि इसे भारतीय मूल के लोगों के लिए और महत्वपूर्ण एवं लाभकारी बनाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रवासी भारतीय दिवस हर वर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है। इसी तारीख को 1915 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस लौटे थे और उसके बाद यहां स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया।
Check Also
मोदी सरकार का बड़ा ऐलान 1 मार्च से 60 साल से ज्यादा उम्र वालों को लगेगी वैक्सीन…
केंद्र सरकार ने 1 मार्च से वरिष्ठ नागरिकों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने का ऐलान …