लखनऊ, खबर इंडिया नेटवर्क – मो इरफ़ान शाहिद । सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता पर अब लगाम लगाना चाहते हैं। आज चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्होंने कहा कि हम अब कार्यकर्ताओं की गुंडई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का रुख आज काफी गरम था। उन्होंने कहा कि मीडिया झूठ नहीं लिखता। कार्यकर्ता अपने को जनता से ऊपर समझ रहा है, यह बात ठीक नहीं है। हम लोग जनता से ही है। पार्टी में इन दिनों अनुशासनहीनता बढ़ती जा रही है जो अब बर्दाश्त के बाहर है। उन्होंने कहा कि हम मंत्री हो या संतरी किसी को भी जरा सी ढील नहीं देंगे।
प्रदेश सरकार के काम को उन्होंने सराहा। मुलायम सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है। किसान तथा नौजवानों के साथ अखिलेश सरकार अल्पसंख्यकों के हित का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सरकार सभी वर्ग की तरक्की पर काम कर रही है।